IMD की Cold Day की चेतावनी, ठंड का कहर जारी रहेगा

IMD की Cold Day की चेतावनी, ठंड का कहर जारी रहेगा

Cold Day Warning by IMD (pic credit: pexels.com)

 

भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department – IMD) ने शुक्रवार को उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए Cold Day की चेतावनी जारी कर दी है जिसके अनुसार तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार समस्त पश्चिम उत्तर क्षेत्र में दो दिनों तक रात और सुबह के समय घना कोहरा रह सकता है। IMD की ट्विटर पर साझा की गई पोस्ट में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में ठंड का विशेष प्रभाव रहने का अनुमान जताया गया है।
इसके अतिरिक्त IMD के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उड़ीसा में 6 और 7 जनवरी को कोहरा छा सकता है।
IMD ने उत्तर पूर्व और मध्य भारत की कुछ क्षेत्रों में 8 से 10 जनवरी के बीच हल्की बारिश की संभावना भी व्यक्त की है ।
यदि अधिकतम तापमान मौसमी मानक से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस के बीच गिर जाता है तो इसे Cold Day कहा जाता है। और यदि तापमान मौसम की सामान्य सीमा से 6.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर जाता है तो उसे Severe Cold Day कहा जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version