MCQ on Sports Psychology, Learning and Learning Curve

Important MCQ on Sports Psychology, Learning and Learning Curve for students of Physical Education for their upcoming exams

MCQ on Sports Psychology & Learning Curve
MCQ on Sports Psychology & Learning Curve

 

दिए गए प्रश्नों के विकल्प और उनके उत्तरों में 1, 2, 3, 4 एवं A, B, C, D को एक दूसरे की पर्याय की रूप में पढ़ें

1- मनोविज्ञान किस का वैज्ञानिक अध्ययन है – 

 

  1.  मानव व्यवहार का
  2. शिक्षा का 
  3. स्वास्थ्य का 
  4. उपलब्धि का 

Ans. A मानव व्यवहार का

2- मनोविज्ञान का जनक किसे माना जाता है- 

  1. सिग्मंड फ्रायड 
  2. पावलोव
  3. विलहेल्म वुन्ट
  4. कोहलर

Ans. C विलहेल्म वुन्ट

3- खेल मनोविज्ञान का जनक किसे माना जाता है- 

  1. पावलोव
  2. विलहेल्म वुन्ट
  3. कोहलर
  4. कोलमैन राबर्ट्स ग्रिफिथ 

Ans D कोलमैन राबर्ट्स ग्रिफिथ 

4- 11 से 13 वर्ष की आयु क्या कहलाती है – 

  1. प्रौढावस्था 
  2. बाल्यावस्था 
  3. वृद्धावस्था 
  4. किशोरावस्था

Ans B बाल्यावस्था

5- ‘पुरस्कार एवं दंड’ सीखने की किस नियम का प्रतिरूप है – 

  1. प्रभाव का नियम
  2. अभ्यास का नियम 
  3. तत्परता का नियम 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 

 

Ans. A प्रभाव का नियम

 

 6 – निम्न में से किस अवस्था में कल्पनाशीलता सबसे अधिक होती है

  1. प्रौढावस्था
  2. वृद्धावस्था 
  3. किशोरावस्था 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 

 

Ans C किशोरावस्था 

 

7-  वंशानुक्रम  किन गुणों का योग होता है

  1.  अर्जित
  2. जन्मजात
  3. मानसिक
  4. सामाजिक

 

Ans B जन्मजात

 

8 –  वृद्धि के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है 

  1. वृद्धि जीवन भर चलती रहती है 
  2. वृद्धि परिपक्वता की आयु तक ही होती है 
  3. वृद्धि पर व्यक्ति के खान-पान का असर नहीं पड़ता है 
  4. बाल्यकाल में वृद्धि की गति धीमी होती है

 

Ans B वृद्धि परिपक्वता की आयु तक ही होती है 

 

9 – निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण वृद्धि के अंतर्गत नहीं आता है

  1. वजन में वृद्धि 
  2. लंबाई का बढ़ना 
  3. भाषाओं का ज्ञान 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

Ans C भाषाओं का ज्ञान 

 

10  – उम्र बढ़ने के साथ-साथ बच्चे में होने वाले गुणात्मक परिवर्तनों को क्या कहते हैं

  1. वृद्धि 
  2. विकास 
  3. कौशल 
  4. प्रशिक्षण

 

Ans B विकास 

 

11  –  विकास के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है

  1. विकास प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष दोनों प्रकार का हो सकता है 
  2. विकास प्रक्रिया जीवन पर्यंत चलती रहती है 
  3. विकास का क्रम निश्चित नहीं होता है 
  4. विकास केवल परिपक्वता की आयु तक ही जारी रहता है

 

Ans D विकास केवल परिपक्वता की आयु तक ही जारी रहता है

 

12   –  वृद्धि के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है

  1. वृद्धि को मापा जा सकता है जैसे लंबाई वजन आकृति आदि 
  2. वृद्धि की सीमा अनुवांशिकता द्वारा तय होती है 
  3. वृद्धि परिपक्वता की आयु प्राप्त करने के साथ रुक जाती है 
  4. वृद्धि जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है

 

Ans D विकास केवल परिपक्वता की आयु तक ही जारी रहता है

 

13  – निम्न में से किस अवस्था को तूफ़ान की उम्र भी कहते हैं 

  1. प्रौढावस्था
  2. बाल्यावस्था
  3. वृद्धावस्था
  4.  किशोरावस्था 

 

Ans D किशोरावस्था 

 

14 – व्यक्ति में यौन एवं लैंगिक विकास किस आयु में तेजी से होता है

  1. बाल्यकाल में 
  2. किशोरावस्था में 
  3. वृद्धावस्था में 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

Ans B किशोरावस्था में 

 

15 – किशोरावस्था के संबंध में कौन सा कथन गलत है

  1. किशोरावस्था में लड़कियां लड़कों से पहले शारीरिक परिपक्वता की ओर बढ़ती है 
  2. किशोरावस्था में लंबाई एवं वजन में तेज वृद्धि होती है 
  3. किशोरावस्था में वृद्धि धीमी गति से होती है 
  4. किशोरावस्था में विपरीत लिंग के व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ जाता है

 

Ans C किशोरावस्था में वृद्धि धीमी गति से होती है 

 

16 – व्यक्ति का वृद्धि एवं विकास निम्नलिखित में से किस पर निर्भर होता है

  1. अनुवांशिकता पर 
  2. वातावरण पर 
  3. अनुवांशिकता एवं वातावरण दोनों पर 
  4. उपरोक्त में से कोई भी नहीं

Ans C अनुवांशिकता और वातावरण दोनो पर 

 

17 – विद्यार्थियों में सामाजिकता की गुणों का विकास करने के लिए किस प्रकार के खेल खिलाने चाहिए

  1. टीम गेम (समूह में खेले जाने वाले खेल) 
  2. अकेले खेले जाने वाले खेल 
  3. खिलौनों के साथ खेलना 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 

 

Ans A टीम गेम (समूह में खेले जाने वाले खेल) 

 

18 – शतरंज खेलने और पहेलियां बूझने से विद्यार्थी का कौनसा विकास होगा

  1. सामाजिक विकास 
  2. आध्यात्मिक विकास 
  3. मानसिक विकास 
  4. शारीरिक विकास

Ans C मानसिक विकास 

 

19 – किसी बालक की लंबाई और उसकी त्वचा का रंग निम्नलिखित में से किस पर निर्भर करता है 

  1. अनुवांशिकता पर 
  2. उसके व्यवहार पर 
  3. उसके मित्रों पर 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

Ans A अनुवांशिकता पर 

 

20 – बालक की वृद्धि एवं विकास हेतु निम्नलिखित में से किस कारक को बदला नहीं जा सकता है

  1. वातावरण को 
  2. भोजन को 
  3. उसके मित्र समूह को 
  4. अनुवांशिकता को

 

Ans D अनुवांशिकता को

 

MCQ on  LEARNING & Learning Curve

 

1 – सीखना वह प्रक्रिया है जिससे विद्यार्थी में निम्न बदलाव होता है 

  1. ज्ञान का 
  2. व्यवहार का 
  3. सोचने के ढंग का
  4. उपरोक्त सभी का

Ans D उपरोक्त सभी का

2- सीखने की प्रक्रिया के दौरान, समय के सापेक्ष प्रदर्शन (Performance) में हुई वृद्धि अथवा कमी को जब ग्राफ दर्शाया जाता है तो उसे क्या कहते हैं 

  1. सामान्य वक्र (Normal Curve)
  2. सीखने का वक्र (Learning Curve)
  3. उत्तल वक्र (Convex Curve)
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans B सीखने का वक्र (Learning Curve)

 

3- सीखने के वक्र के प्रथम चरण की स्थिति होती है 

  1. प्रारंभिक तेजी 
  2. नीचे की ओर ढाल
  3.  पठार 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

Ans A प्रारंभिक तेजी 

 

4 – कोहलर ने निम्न में से कौन सा सीखने का सिद्धांत का प्रतिपादन किया है 

  1. प्रयास और गलती का सिद्धांत 
  2. अनुकूलन का सिद्धांत 
  3. अधिगम के स्थानांतरण का सिद्धांत 
  4. अंतर्दृष्टि का सिद्धांत

 

Ans D अंतर्दृष्टि का सिद्धांत

 

5 – कंडीशन रिफ्लेक्स थ्योरी का प्रतिपादन किसने किया था 

  1. पावलोव 
  2. न्यूटन 
  3. मार्शल 
  4. थार्नडाइक

 

Ans A पावलोव

 

6- सीखने के वक्र में नकारात्मक प्रगति वाले वक्र को निम्न में से क्या कहा जाता है

  1. अवतल वक्र 
  2. उत्तल वक्र 
  3. अवतल उत्तल वक्र 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

Ans B उत्तल वक्र

 

7- सीखने के वक्र में सकारात्मक प्रगति वाले वक्र को निम्न में से क्या कहा जाता है

  1. उत्तल अवतल वक्र 
  2. अवतल उत्तल वक्र
  3. अवतल वक्र
  4.  उत्तल वक्र 

 

Ans C अवतल वक्र

 

8 – छोटे बच्चों को पी.टी. सिखाने के लिए कौन सी शिक्षण पद्धति ठीक रहती हैं

  1. आदेश विधि 
  2. व्याख्यान विधि 
  3. अनुकरण विधि 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

Ans C अनुकरण विधि 

 

9- थार्नडाइक ने निम्नलिखित में से किन नियमों का प्रतिपादन किया था 

  1. पोषण के नियम 
  2. सीखने के नियम 
  3. क्रिया प्रतिक्रिया के नियम 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

 

Ans B सीखने के नियम 

 

10- खेलों की कौशल सीखने की सर्वोत्तम विधि कौन सी कही जाती है 

  1. अनुकरण विधि 
  2.  मानसिक अभ्यास
  3. प्रदर्शन विधि 
  4. प्रयास और गलती की विधि

Ans D प्रयास और गलती की विधि

 

11 – यदि विद्यार्थी लगातार गलती करता है तो शिक्षक/कोच को क्या करना चाहिए 

  1. डांटना चाहिए 
  2. माता-पिता से शिकायत करनी चाहिए 
  3. दंडित करना चाहिए 
  4. मार्गदर्शन एवं परामर्श देना चाहिए

 

Ans D मार्गदर्शन एवं परामर्श देना चाहिए

 

12 – सीखने का स्थानांतरण कितने प्रकार का होता है ?

  1. 3 प्रकार का
  2. 5 प्रकार का
  3. 2 प्रकार का
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans  A 3 प्रकार का

13- जब पूर्व में सीखा गया कौशल नया कौशल के सीखने में सहायक होता है तो यह कहलाता है

  1. शून्य स्थानांतरण
  2. नकारात्मक अथवा ऋणात्मक स्थानांतरण
  3. सकारात्मक अथवा धनात्मक स्थानांतरण
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans C सकारात्मक अथवा धनात्मक स्थानांतरण

14 – जब पूर्व में सीखा गया कौशल नया कौशल के सीखने में सहायक नही होता है तो यह कहलाता है

  1. सकारात्मक अथवा धनात्मक स्थानांतरण
  2. नकारात्मक अथवा ऋणात्मक स्थानांतरण
  3. शून्य स्थानांतरण
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans B नकारात्मक अथवा ऋणात्मक स्थानांतरण

15  –  जब पूर्व में सीखा गया कौशल नया कौशल के सीखने में कोई भी प्रभाव नहीं डालता है तो यह कहलाता है

  1. सकारात्मक अथवा धनात्मक स्थानांतरण
  2. नकारात्मक अथवा ऋणात्मक स्थानांतरण
  3. शून्य स्थानांतरण
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans C शून्य स्थानांतरण

16 – निम्न में से कौन सा कारक सीखने की स्थानांतरण में सहायक नहीं होता है 

  1. अच्छा वातावरण 
  2. परिपक्वता 
  3. इच्छा शक्ति 
  4. थकान

Ans D थकान

17 – सीखने की संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है

  1. सीखना केवल बचपन में संभव होता है 
  2. सीखना एक जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है
  3. सीखना एक मानसिक प्रक्रिया है
  4. सीखना एक उद्देश्य-पूर्ण प्रक्रिया होती है

Ans A सीखना केवल बचपन में संभव होता है 

18- निम्नलिखित में से कौन सा सीखने का नियम नहीं है

  1. तत्परता का नियम
  2. अभ्यास का नियम
  3. आवश्यकता का नियम
  4. भोजन का नियम 

Ans D भोजन का नियम

19- सीखने की प्रक्रिया के दौरान जब प्रदर्शन में ना तो तेजी आती है और ना ही कमी आती है, उस स्थिति को क्या कहते हैं? 

  1. सीखने का पठार
  2. सीखने का विराम
  3. सीखने का अवकाश
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans A सीखने का पठार

20 – सीखने के वक्र में पठार (plateau) क्या दिखाता है?

  1. सीखने में तेज प्रगति होना
  2. सीखने में प्रगति धीमी होना
  3. सीखने में कोई प्रगति नहीं होना
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans C सीखने में कोई प्रगति नहीं होना

21  – सीखने (अधिगम) के वक्र में पठार (plateau) बनता है 

  1.  परिपक्वता के कारण
  2. अभिप्रेरणा के कारण
  3. अभिरुचि के कारण
  4. थकान के कारण

Ans D थकान के कारण

22  . सीखने के पठार के निराकरण के लिए क्या नहीं करना चाहिए ? 

  1. सीखने वाले को प्रेरित और प्रोत्साहित करना चाहिए 
  2. सीखने की अच्छी विधि का प्रयोग करना चाहिए।
  3. खिलाडी को दण्डित करना चाहिए 
  4. इनके कारणों का अध्ययन करना चाहिए

Ans C खिलाडी को दण्डित करना चाहिए

दिए गए प्रश्नों के विकल्प और उनके उत्तरों में 1, 2, 3, 4 एवं A, B, C, D को एक दूसरे की पर्याय की रूप में पढ़ें

Important links for study

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *